बांका: डीएम ने पीबीएस काॅलेज एवं केंद्रीय विद्यालय स्थित वज्रगृह का किया निरीक्षण,पदाधिकारी से सुरक्षा काे लेकर किया पूछताछ
Banka, Banka | May 22, 2024 डीएम अंशुल कुमार ने बुधवार काे पीबीएस काॅलेज एवं केंद्रीय विद्यालय स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दाैरान डीएम ने वहां पर माैजूद पदाधिकारी से सुरक्षा काे लेकर पुछताछ किया। बता दें कि लाेकसभा चुनाव में इस बार चार विधानसभा के लिए पीबीएस काॅलेज एवं दाे विधानसभा के लिए केंद्रीय विद्यालय में ईवीएम व वीवीपैट काे सील किया गया है।