बांका: रजौन बाजार के पास तेज रफ्तार मछली लोडेड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग हुए जख्मी
Banka, Banka | May 22, 2024 भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित रजौन बाजार के पास तेज रफ्तार मछली लोडेड ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार कठौन गांव निवासी विवेक यादव एवं गायत्री देवी एवं उनका करीब दो वर्षीय पुत्र एक बाइक से पुनसिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मछली लोडेड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।