कन्नौज: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO कार्यालय से एक स्वास्थ्य कर्मचारी को किया गिरफ्तार
कन्नौज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से एक स्वास्थ्य कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए कर्मचारी की पहचान इरसाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।