कटनी नगर: NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर आम आदमी पार्टी का सुभासन चौक में प्रदर्शन, भविष्य से खिलवाड़ बताया
नीट परीक्षा पेपर लीक होने के मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर 2 बजे शहर के सुभाष चौक में आम आदमी पार्टी के द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक होने को लेकर आप जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।