सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विश्वविद्यालय के जंगल से गिरफ्तार
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 19 जनवरी की रात बीएमसी इमरजेंसी वार्ड के सामने हुई थी। शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने गालीगलौज के बाद चाकू से हमला किया, जिसमें गार्ड अमोल यादव गंभीर घायल हुआ।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों गोलू रैकवार और तन्नू रैकवार को गिरफ्तार किया है।