हनुमानगढ़: 27 लाख की नई गाड़ी में दूसरे दिन से आई खराबी, सर्विस सेंटर पर धरना, चाबी, आईआर एप और कूलिंग सिस्टम में बताई दिक्कत
करीब 27 लाख रुपए की नई कार खरीदने के महज दो दिन बाद उसमें खराबी आने और करीब एक माह तक समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं किया जा रहा है।