चूरू: जरूरतमंद छात्राओं को मिलेगी सालाना 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, नोडल अधिकारी डॉ मंजु शर्मा ने दी जानकारी
Churu, Churu | Aug 15, 2024 सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली जरूरतमंद बेटियों को अब ट्यूशन फीस अन्य पढ़ाई के अन्य खचों के लिए सालाना 30 हजार रुपए की स्कॉलरशिप मिल सकेगी। जिला नोडल एवं लोहिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, कॉलेज में पढ़ने वाली जरूरतमंद छात्राओं की आर्थिक मदद करेगा।