चूरू: जिले के सबसे बड़े राजकीय लोहिया महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ कन्हैयालाल लोहिया के जन्म दिवस पर हुआ कार्यक्रम
Churu, Churu | Aug 15, 2024 समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजु शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि हुक्मीचंद लोहिया थे। अध्यक्षता करते हुए प्रो. मंजु शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों, संकाय-सदस्यों, कर्मचारियों और अभिभावकों का आह्वान किया कि जिस प्रकार सेठ श्री कन्हैयालाल लोहिया ने अपना जीवन समाज की सेवा में लगाया, हमें भी अपना शत प्रतिशत देना चाहिए।