टिहरी गढ़वाल में 24 घंटे में औसतन 52.9 मिमी बारिश हुई। कीर्तिनगर में सबसे ज्यादा 140 मिमी रिकॉर्ड हुआ। 18 ग्रामीण सड़कें, 2 राज्य मार्ग और 1 जिला मार्ग भूस्खलन के कारण बंद है, जबकि सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।