मेरठ शहर के टीपीनगर थाना इलाके में एक नकली पुलिस चौकी चलती मिली है. इस चौकी में नकली CO, नकली दरोगा और नकली सिपाही पकड़े गए है.
चौकी की तरह यहां क्राइम रजिस्टर, FIR रजिस्टर भी मिला है. इन नकली पुलिसवालों ने एक व्यक्ति को अपहरण करके बंधक बनाया, मारपीट की और उनसे रंगदारी भी वसूली.