लोहरदगा: लोहरदगा में जिला स्वास्थ्य समिति का जागरूकता कार्यक्रम, बच्चियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश।
निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 10 जून से 26 जून 2026 तक तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 26 मई से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, लोहरदगा द्वारा गिरिवर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।