नागौर: नागौर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत अठियासन मे अवैध नल कनेक्शन करने वालों को नोटिस देकर थाने में दी रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागौर की निकटवर्ती ग्रा.पं. अठियासन मे 4 अवैध नल कनेक्शन मिलने पर संबंधित को 3 दिन मे अवैध कनेक्शन हटाने के नोटिस दिए। इस संबंध मे पुलिस थाने मे भी इन अवैध कनेक्शनकर्ताओं को पाबंद करवाने के लिए लिखा गया है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बताया कि राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए तो अवैध कनेक्शनकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।