नवाबगंज: बाराबंकी के डीएम ने उप निबंधक कार्यालय नवाबगंज सदर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह के साथ उप निबन्धक कार्यालय, नवाबगंज सदर का मंगलवार करीब 2 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कर उपस्थिति की जांच की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।