बहराइच: दुलदुल हाउस से गमगीन माहौल में निकाला गया 7वीं मोहर्रम का जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात, शहर हुसैन की सदाओं से गूंजा
कर्बला मे शहीद हुए शहीदों की याद मे हर साल मजलिस, मातम और जुलूस निकाला जाता है। मोहर्रम की पहली तारीख से दस तारीख आते-आते दिन प्रतिदिन आज़ादारों मे शोक गहराता जाता है। गुरुवार रात मे शहर के दुलदुल हाउस से नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन के 13 साल के भतीजे हज़रत क़ासिम अलैहिसस्लाम की शहादत की याद में गमगीन माहौल में 7वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।