बहराइच: चाइनपुरवा में पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की हुई मौत
बहराइच जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के चाइनपुरवा में एक महिला ने पति से फोन पर हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुमन पत्नी शिव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुमन और उसके पति शिव कुमार के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।