राजश्री सिंगी बनीं तेरापंथ महिला मंडल चूरू की अध्यक्ष
चूरू। तेरापंथ भवन, चूरू में आयोजित बैठक में राजश्री सिंगी को सर्वसम्मति से तेरापंथ महिला मंडल, चूरू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजश्री सिंगी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में मुनीदेवी डागा को वरिष्ठ संरक्षिका, मुनी देवी कोठारी को वरिष्ठ परामर्शिका, रचना कोठारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पायल दफ्तरी को उपाध्यक्ष, उर्मिला बांठिया को मंत्री, संतोष बैद को सहमंत्री, अंजू बरड़िया को कोषाध्यक्ष तथा अंशु कोठारी को प्रचार-प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विनिता बांठिया, अनु बांठिया, इंदू कोठारी, सीमा कोठारी, मंजू बैद, संगीता कोठारी एवं नविता नाहटा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
निवर्तमान अध्यक्ष शायर देवी बैद ने नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर राजश्री सिंगी ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शीघ्र ही अपने कार्यों की शुरुआत करेगी तथा समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में युक्ति मंडल द्वारा नवजागरण गीत प्रस्तुत किया गया। मुन्ना बरड़िया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि पायल दफ्तरी ने संविधान का वाचन किया। शिक्षाविद आशा कोठारी ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज सशक्त एवं विकसित बनता है।
कार्यक्रम का संचालन मुन्नी देवी कोठारी ने किया।
#churu #terapanth #तेरापंथ #ओसवाल #ChuruNews Thar ki Awaaz AJAY
Churu, Churu | Jun 3, 2026