भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाम्हो अंचल का आठवां सम्मेलन अकबरपुर बरारी पंचायत भवन बिजुलिया में शुक्रवार को करीब एक बजे दिन में किया गया । पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कामरेड शंभू पासवान ने झंडोत्तोलन से इसका शुभारंभ किया । तत्पश्चात शहिद बेदी पर माल्यार्पण कर दिवंगत पार्टी नेता एवं शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।