मंडला: ग्राम मलवाथर में दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, निजी वाहन से अस्पताल भेजे गए
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 ग्राम मलवाथर में सोमवार दोपहर करीब 12 दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। एक बाइक से दो युवक चाबी से बोरी में तंबाकू सुपाड़ी का गुटका लेकर मोहगांव से घुघरी की ओर जा रहे थे। एक युवक सिंगल बाइक में था। टक्कर के बाद तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस व डायल 112 को सूचना दी।