मनीगाछी: मनिगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जांच में ₹1.05 लाख जुर्माना वसूला
मनिगाछी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिगाछी थाना कांड संख्या 82/26, दिनांक 07/04/2026, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिक अभियुक्त सत्यम दास (पिता- रामसेवक दास), निवासी ग्राम पुतई को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया।