गुन्नौर: गांव रसूलपुर के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित चार लोग हुए घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव रसूलपुर के समीप शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार टेंपो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा में सवार बबराला थाना क्षेत्र के गांव सिंहदलनपुर निवासी दुष्यंत, यशोदा उपासना और लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।