Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
No video available

प्रमुख समाजसेवी प्रधान पति जयराम सिंह जी के सहयोग से राजेंद्र बाबा ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर 1001 दिए जलाए..........

Bilgram, Hardoi | Jan 22, 2024

MORE NEWS

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, पात्र युवाओं को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, ऋण वितरण तथा लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वे अपना उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए और आवेदन प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बैंक शाखाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र युवा तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, पात्र युवाओं को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, ऋण वितरण तथा लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वे अपना उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए और आवेदन प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बैंक शाखाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र युवा तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 23, 2026

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।

Bilgram, Hardoi | Jul 23, 2026

जिला पुस्तकालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय परिसर, अध्ययन कक्षों और कार्यालय कक्ष का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय में अनुशासन का कड़ाई से पालन कराया जाए और अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी अन्य का प्रवेश न होने दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवेश के समय सदस्यता संबंधी प्रमाणपत्र की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही पुस्तकालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक को पुस्तकालय का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन से अध्ययन कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय परिसर में एक कक्ष चिन्हित कर वहां अभ्युदय कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पुस्तकालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय परिसर, अध्ययन कक्षों और कार्यालय कक्ष का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय में अनुशासन का कड़ाई से पालन कराया जाए और अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी अन्य का प्रवेश न होने दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवेश के समय सदस्यता संबंधी प्रमाणपत्र की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही पुस्तकालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक को पुस्तकालय का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन से अध्ययन कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय परिसर में एक कक्ष चिन्हित कर वहां अभ्युदय कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 23, 2026

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026

निकाय और डूडा योजनाओं की समीक्षा, 15 सितंबर तक सभी टेंडर पूरे करने के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर हर हाल में 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, सीवर व्यवस्था और जल निकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने को कहा।

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिन नगर निकायों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं तक पहुंचाया जाए और लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निकाय और डूडा योजनाओं की समीक्षा, 15 सितंबर तक सभी टेंडर पूरे करने के निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर हर हाल में 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, सीवर व्यवस्था और जल निकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने को कहा। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिन नगर निकायों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं तक पहुंचाया जाए और लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026

प्रमुख समाजसेवी प्रधान पति जयराम सिंह जी के सहयोग से राजेंद्र बाबा ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर 1001 दिए जलाए.......... - Bilgram News