कालपी: कालपी तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 14 शिकायतें आईं, 1 का मौके पर निस्तारण हुआ
Kalpi, Jalaun | Apr 18, 2026 कालपी तहसील सभागार में शनिवार 2 बजे सीओ अवधेश कुमार की मौजूदगी और एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक 9 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, फरियादियों ने राशन कार्ड, फसल कटाई, अवैध अतिक्रमण, विधवा पेंशन, कोटेदार द्वारा कम खाद्यान्न वितरण और बिजली समस्या की शिकायतें दी।