श्री गंगानगर: हिंदूमलकोट थाना पुलिस ने ₹10,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, काफी समय से था फरार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 9, 2026
श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।काफी समय से आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दीदार सिंह फरार चल रहा था आरोपी के द्वारा श्रीगंगानगर में नशे की सप्लाई की गई थी आरोपी पर ₹10000 का इनाम भी था।