प्रतापगढ़: बटुकों और श्रद्धालुओं ने भगीरथ बनकर की दीपेश्वर कुंड की सफाई, चलाया स्वच्छता अभियान
प्रतापगढ़ में रविवार को शहर के आस्था केंद्र भगवान दीपेश्वर महादेव मंदिर स्थित प्राचीन कुंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बटुकों और श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर दीपेश्वर कुंड की साफ-सफाई की तथा जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान बटुकों ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति