कायमगंज: शमशाबाद सीएचसी में आशा बहुओं ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी
शमशाबाद सीएचसी में आशा बहुओं को मानदेय न मिलने के विरोध में मंगलवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया।आशा बहुओं का पिछले 4 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था। उन्होंने कई बार अधिकारियों से इस संबंध में मांग की थी। लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे उनका सब्र टूट गया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना गुस्सा व्यक्त किया।