मोतिहारी: टिकैता से भटककर बुधवार को सिंघिया गुमटी आई किशोरी को स्थानीय लोगों ने पिता की तलाश कर सुपुर्द किया
तुरकौलिया के टिकैता से भटक कर बुधवार शाम 6 बजे सिंघिया गुमटी आई किशोरी को स्थानीय लोगो ने पिता की तलाश कर सुपुर्द कर दी। पिता उपेंद्र कुमार ने पुण्यदेवनगर निवासी मुकेश कुमार सिंह को धन्यवास दिया है। बता दें कि किशोरी कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। महिला के सहयोग से उसके पॉकेट से आधारकार्ड निकाल उसके मुखिया व स्थानीय पत्रकार के माध्यम से पिता से सम्पर्क किए।