मोतिहारी: नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ में घायल मोतिहारी के खुशी का उचित इलाज दिल्ली हॉस्पिटल में नहीं हो पा रहा
नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ में घायल मोतिहारी के खुशी का दिल्ली हॉस्पीटल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी खुशी की मां शारदा देवी ने बुधवार 1 बजे वीडियो जारी कर बताई। कहा कि कलावती हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। जहां एक बेड पर दो मरीज को रखा गया है। उसकी पुत्री खाना भी नही खा पा रही है। खुशी के पीठ,सीना व माथा में गम्भीर चोट लगी है।