मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र में चार अभियुक्तों के घर पर विधिवत तामिला किया इश्तेहार
मोतिहारी पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चार अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला बुधवार को किया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर अभियुक्तों के घर पर डुगडुगी बाजा कर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया गया। जिसमें एनडीपीएस मामले में एक,डकैती मामले में एक,हत्या का प्रयास में एक एवं मारपीट में एक अभियुक्त शामिल है। जानकारी मोतीहारी पुलिस ने दी।