विश्व एड्स दिवस पर मुरैना में जिला एड्स नियंत्रण समिति ने सोमवार रात कैंडल मार्च निकाला।यह मार्च जिला चिकित्सालय से शुरू होकर जेल रोड और एमएस रोड से होते हुए शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पहुँचा।सुबह जागरूकता रैली भी निकली,जिसमें आईसीटीसी काउंसलर शिल्पी गुप्ता,संदीप सेंगर,परियोजना संचालक हरपाल सिंह सेंगर,पंकज गुंजावर सहित संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।