सादाबाद: पल्हावत के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड सवारों को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे हुए घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
पल्हावत के निकट एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार चाचा भतीजा को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।