बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित, जिला प्रशासन 31 से विजयी
गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस मैच में जिला प्रशासन की टीम ने नागरिक एकादश को 31 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम 16 ओवर में 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलते हुए नागरिक एकादश की पूरी टीम 162 रनों पर आउट हो गई.