बेगूसराय: खगड़िया में सड़क हादसे में घायल प्राइवेट शिक्षक की इलाज के दौरान बेगूसराय में हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
खगड़िया में गुरुवार को सड़क हादसा में घायल हुए प्राइवेट शिक्षक की आज इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने नगर थाना में कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया है.।मृतक की पहचान खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी उपेंद्र महतो के रूप में की गई है.