बेगूसराय: खम्हार-वनद्वार ढ़ाला के समीप रोड एक्सीडेंट में 01 व्यक्ति की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार की देर शाम बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर देर शाम हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार-वनद्वार ढ़ाला के समीप की है. घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई है. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी गोगराज तांती के पुत्र कैलाश तांती है.