बेगूसराय: 02 फरवरी को जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में होगा जॉब-कैम्प, 100 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा 02 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां कुल 100 पदों पर बहाली होगी. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने वाले इक्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक शामिल हो सकते हैं.