बेगूसराय: पोलटेक्निक कॉलेज से किसान संगठन द्वारा निकाला गया ट्रैक्टर मार्च, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी किसान संगठनों के केन्द्रीय ट्रेड यूनियन का साझा मंच के आह्वान पर आज बेगूसराय में किसानों ने ट्रैक्टर जुलूस निकाला. इसके साथ ही 16 फरवरी को भारत बंद करने की चेतावनी दी गई है. पोलटेक्निक कॉलेज से निकल ट्रैक्टर जुलूस हर-हर महादेव चौक होते समाहरणालय पहुँची.