केसठ: केसठ में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण घर बनाने वाले लाभुकों को ₹50 हजार दिया जाएगा, बीडीओ ने दी जानकारी
Kesath, Buxar | Feb 22, 2024 केसठ में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण घर बनाने वाले को लाभुकों ₹50 हजार दिया जाएगा। जिससे की लाभुक अपूर्ण घर को पूर्ण कर सके। गुरुवार को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि अप्रैल 2010 से पहले स्वीकृति वाले आवास लाभुकों को ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना राज्य स्तरीय योजना है।