टीकमगढ़: दुख की घड़ी में बना संबल: एसपी ने स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि प्रदान की
जिला पुलिस टीकमगढ़ मे पदस्थ रहे स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री शिव शरण त्रिपाठी के असामयिक निधन से पुलिस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है इस कठिन समय मे पुलिस अधीक्षक ने परिवार के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए संवेदनशील पहल की उनके सतत प्रयासों के फलस्वरुप भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को 10 लाख की बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई