बेंगाबाद: मेयर-डिप्टी मेयर ने खंडोली वाटर प्लांट का किया निरीक्षण, जल आपूर्ति सुधारने के दिए निर्देश
खंडोली स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण मंगलवार को 2 बजे मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने किया।। मौके पर इन दोनों ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पानी सप्लाई में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु नगर निगम पदाधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि गिरिडीह के लोगो को पानी की बेहतर सुविधा मिल सके।