राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ ने पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश, साइकिल से पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने सोमवार को सुबह 9:00 बजे करीब प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पेट्रोल और डीजल की बचत और स्वास्थ व पर्यावरण का संदेश देते हुए साइकिल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की है।