जगाधरी: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बॉर्डर पर रोके जाने के विरोध में आज यमुनानगर अनाज मंडी गेट के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन
किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली कूच कर रहे हैं लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया है और उन पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके विरोध में आज यमुनानगर की अनाज मंडी गेट के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया और देश के प्रधानमंत्री मोदी और और हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला दहन किया।