जगाधरी: पुलिस लाइन स्थित महिला पुलिस कर्मचारी के घर से ₹50000 नकदी के साथ सोने के गहने हुए चोरी, मामला दर्ज
महिला पुलिस कर्मचारी शिमला ने जानकारी देते बताया कि वह किसी केस के सिलसिले में बाहर गई थी घर वापस लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर में रखे ₹50,000 नगद के साथ दो सोने के कड़े और एक सोने की चेन चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।