जगाधरी: नेशनल हाईवे पर सुढल सूढ़ेल के पास दो डंपर की हुई टक्कर, एक की मौत
नेशनल हाईवे पर दो डंपर आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया एक की मौत हो गई तो एक घायल हो गया। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक के शव को कब्जे में लेकर शवग्रह रखवाया तो वहीं दूसरे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।