जगाधरी: लक्ष्मी सिनेमा के पास देर रात एक युवक को कई लड़कों ने हमला कर किया घायल, पीजीआई रेफर
लक्ष्मी सिनेमा के पास एक लड़के के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह वहां से भाग खड़े हुए इसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुड़ गई है। घायल व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां पर हाल गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति पटियाला का रहने वाला बताया जा रहा है।