जगाधरी: 7 फरवरी को ग्रीन विहार कॉलोनी में लूट मामले में सीआईए-2 पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
यमुनानगर की ग्रीन विहार कॉलोनी में 7 फरवरी को फ़ज़रुल हक नाम के व्यक्ति के घर पर लूट हुई थी। जांच में सामने आया कि पीड़ित के यहां लेबर में काम करने वाली एक महिला और उसके साथी ने ये लूट की प्लानिंग बनाई थी। इसमें एक अन्य व्यक्ति ने दोनों आरोपियों का साथ दिया था। फिलहाल सीआईए-2 की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।