अनूपपुर: डोंगरिया टोला अमलाई से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
थाना चचाई क्षेत्र के डोंगरिया टोला अमलाई से लापता मानसिक रूप से कमजोर 29 वर्षीय युवक दलप्रताप सिंह गोंड़ को पुलिस ने धनपुरी-अमलाई क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को युवक की मां बसंती बाई ने उसके बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज के तलाश शुरू किया था ।