गुना नगर: हिनोतिया में जमीन के लालच में सरपंच भतीजे ने चाचा को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़ा; हालत गंभीर
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच बताए जा रहे भतीजे घनश्याम आदिवासी ने अपने ही सगे चाचा रामकृष्ण आदिवासी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,म्याना पुलिस ने आरोपीय खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है