सोमवार को +2 लालजी उच्च विद्यालय, रानीगंज में विधायक अविनाश मंगलम के उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का सफलतापूर्वक गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के साथ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, छात्रों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विद्यालय के समग्र उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।