हाथरस: पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को रास्ते में घेरकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से जमकर पीटा
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुरा मे दुकान से घर जा रहे युवक विकास पुत्र रविंद्र पाल के साथ पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों ने रास्ते मे घेर कर लाठी डंडों व सरिया से जमकर मारपीट कर दी। दुकान से घर जा रहा युवक विकास मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घायल युवा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।