पेण्ड्रा: जीपीएम में महिला बाल विकास विभाग ने जोगीसार में नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाने में सफलता हासिल की है। मामला जीपीएम ग्राम पंचायत जोगीसार का है, जहां चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका का विवाह 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला है। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को अवगत कराया गया।