बहराइच: डिगिहा के पास कार दूसरी कार से टकरा कर दीवार से टकराई, दो घायल
कोतवाली नगर के डीगिहा गोंडा रोड के पास कर सवार प्रतिश पुत्र शरद निवासी वजीरबाग थाना कोतवाली नगर वहीं विक्रांत 27पुत्र तिलक चंद्र निवासी सलारगंज थाना दरगाह शरीफ के रहने वाले हैं। दोनों युवक कार पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे डिगिहा के पास पहुंचे अनियंत्रित होकर कार दूसरी कार से टकराते हुए दीवाल से टकरा गई। दो युवक घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी।